July 14, 2025

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में करवा चौथ उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

Screenshot_20241019_232351_Gmail

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित करवा चौथ उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर हिंदी, गढवाली, नेपाली, जौनपुरी आदि गीतों का गायन व नृत्य किया गया। वहीं महिलाओं ने मेंहदी लगाई व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने राधाकृष्ण मंदिर में करवा चौथ पर्व का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने शाल व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी।

उन्होंने रजत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मसूरी में सामूहिक रूप से पर्व मनाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मसूरी जैसे स्थान पर महिलाओं को एक साथ एकत्र करना कठिन कार्य है। ऐसे आयोजनों से अपनी संस्कृति को आगे बढाने का अवसर मिलता है व नयी पीढी जब देखती है तो उसका अनुसरण करती है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो रही है व सुदूर क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं भी अपनी बात रखती है जिन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वह अपनी बात रखने में सक्षम हो रही है। वहीं आयोग लगातार महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देता है। वहीं महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से भी अवगत कराता रहता है।

यह भी पढ़ें: अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया

उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि अगर किसी का भी कहीं उत्पीडन होता है तो वह आयोग से व पुलिस से संपर्क करें। वहीं कहा कि परिवार हमारी प्रमुखता है व परिवार को चलाने के साथ ही बच्चों पर भी ध्यान दे कि वह किस तरह से रोजमर्रा का जीवन जी रहा है। बच्चों में अच्छे संस्कार डालें।

इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि ट्रेडर्स एसोएशन ने चौथा करवा चौथ का कार्यक्रम आयोजित किया है। वहीं एसोसिएशन लगातार पूरे वर्ष सामुहिक कार्यक्रम करता रहता है, ताकि सभी लोग आपसी सौहार्द से रहे व मसूरी का विकास करें। उन्होंने बताया कि करवा चौथ उत्सव में सभी महिलाओं के निःशुल्क मेंहदी लगाई जा रही है। वही लजीज जलपान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य गीतों आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं लक्की ड्रा भी निकाला जायेगा जिसमें सभी महिलाओं को निःशुल्क टिकट दिए गये हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया।

इस मौके पर व्यापार संघ संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, गुडडी देवी, प्रमिला नेगी, सोनल अग्रवाल, अनीता जवाडी, प्रभा अग्रवाल, पुष्पा पुंडीर, जीनत, नरेंद्र पडियार, जोगेदर कुकरेजा, राजेश शर्मा, शिव अरोडा, उज्जवल नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page