November 18, 2025

अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया

Screenshot_20241019_231303_Gmail

मसूरी। अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महिलाएं श्रृंगार से सजधज कर कार्यक्रम में आयी व जमकर नृत्य किए साथ ही करवा चौथ पर नाटिका का प्रदर्शन किया व इस पर्व की महत्ता को बताया गया। वहीं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। 

राधाकृष्ण मंदिर में अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने करवा चौथ का पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की आरती से किया गया। इस मौके पर महिलाए पूरे श्रृंगार के साथ सजधज कर कार्यक्रम में आयी। कार्यक्रम में जमकर नृत्य किए गये वहीं करवा चौथ पर्व की कथा पर नाटक की प्रस्तुति की गई।

इस मौके पर अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना गोयल ने सभी को करवा चौथ की बधाई दी व कहा कि यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है जिसमें पति की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना निर्जला व्रत रख कर करती है। इस पर्व को सुहागन महिलांएं बडे ही उत्साह व उल्लास के साथ मनाती है। करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व मनोरंजक खेल तंबोला आदि का आनंद लिया। कार्यक्रम में दो महिलाओं सरिता गोयल व रूचि गोयल को करवा क्वीन चुना गया।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उपहार दिए गये। इस मौके पर अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना गोयल ने कहा कि यह पर्व मसूरी अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ वर्षो से मना रही है। इस कार्यक्रम की थीम रजवाडा रखी गयी थी। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं के सुहाग के लिए मनाया जाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी को करवा चौथ की बधाई दी।

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना गोयल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरती सिंघल, पूर्व अध्यक्ष रेनू अ्रग्रवाल, सारिका अग्रवाल, निशा तायल, मंजू गोयल, दीपाली गुप्ता, शिखा, शीतल, सुनीता, कविता, निर्मल, नीशु, मनीषा, सोनल अग्रवाल, सहित अग्रवाल महासभा के संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल, संदीप अग्रवाल, अग्रवाल युवा महासभा के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अमित आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us
Translate »