July 14, 2026

मसूरी की मॉल रोड पर जल्द दिखेंगे गोल्फ कार्ट, क्रय आदेश जारी, डीएम ने निभाये अपने ये वादे

IMG-20241022-WA0008
  • डीएम ने जनमानस से किया वादा निभाया, चार दिन के भीतर बस संचालन शुरू करवाया

  • एक अतिरिक्त नई बस क्रय करने हेतु कार्यादेश किए जारी

  • लाइब्रेरी चौक निर्माण कार्य शुरू, यातायात लाईट क्रय करने के लिए कार्यादेश जारी

  • विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश

  • बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए कार्यादेश जारी

देहरादून/मसूरी। लंबे अरसे बाद देहरादून को ऐसे जिलाधिकारी मिले जो हमेशा त्वरित एक्शन वाली कार्यशैली के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। जी हां जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा मसूरी भ्रमण के दौरान जनसुनवाई में जो भी वायदे किए गए थे उन्होंने उनको धरातल पर उतरना शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बस संचालन शुरू।

दरअसल मसूरी में डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन कार्यक्रम में मसूरी के नागरिकों द्वारा शहर की आम समस्याएं उठाई गई थी। जिसमें नगर बस सेवा का संचालन शुरू करने का अनुरोध भी किया गया था। डीएम ने इस मांग की गंभीरता को देखते हुए चौथे ही दिन ही नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लोगंज, एकेडमी गेट बस सेवा का।संचालन शुरू करवा दिया है। साथ ही एक नई बस का क्रय करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यही नहीं जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा नागरिकों की मांग पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 4 गोल्फकार्ट के खरीदने के आदेश भी जारी कर दिए गए है। अब मसूरी की मॉल रोड पर पर्यटक और स्थानीय नागरिक गोल्फ कार्ट की सवारी भी करते नजर आ जायेंगे।

इससे जाहिर होता है कि डीएम की धरातल पर त्वरित एक्शन की कार्यप्रणाली को लगातार कायम है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर लाइब्रेरी चौक पर भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं यातायात लाईट क्रय करने के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर विद्युत हाइमास्क लोडर कैरिंग वाहन एवं जेसीबी का जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं टोल बैरियर के लिए 6 पीओएस मशीन के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: स्ट्रीट लाईटों से जुड़ी शिकायतों को लेकर डीएम हुए सख्त 

डीएम ने डीटीडीओ को किंग्क्रेग में बिजली कनेक्शन, पेयजल कनेक्शन सुचारू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है, वहीं शौचालय तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने शराब पीने और रेस्तरां ढाबों में बिठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

वहीं उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए रम्बल स्टीप के लिए 11 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, तथा हाथी पांव में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई जिस पर कल तक मार्किंग कर ली जाएगी।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page