July 5, 2025

मसूरी प्रेस क्लब के स्मारिका लोकार्पण व सम्मान समारोह में पांच विभूतियों को किया सम्मानित

Screenshot_20240624_171556_Gallery

मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मसूरी की पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रेस क्लब की स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया।

नगर पालिका सभागार में आयोजित मसूरी प्रेस क्लब स्मारिका लोकार्पण व सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में जय प्रकाश उत्तराखंडी, स्वास्थ्य सेवा में मोहन सिंह खत्री, समाज सेवा में ग्राम प्रधान क्यारकुली भटटा कौशल्या रावत, शिक्षा के क्षेत्र में मनोज रयाल, खेल के क्षेत्र में सेम्युअल चंद्र को मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के हाथों स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र, शॉल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल एवं महासचिव सूरत सिंह रावत ने प्रेस क्लब की स्मारिका का लोकार्पण किया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है व समाज को पत्रकारों से बड़ी अपेक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जिम्मेदारी के साथ चुनौतियां का सामना करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। उन्होंने मसूरी प्रेस क्लब को भरोसा दिया कि उनकी मांग को हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व कहा कि मसूरी प्रेस क्लब लंबे समय में पत्रकारिता के मानदंडो पर खरा उतर कर अपने दायित्वो का निर्वहन कर रहा है। वहीं मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका में समसामयिक विषयों के लेख समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के शूरवीर सिंह भंडारी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया व मसूरी प्रेस क्लब के इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि मसूरी प्रेस क्लब लबे समय से शहर की समस्याओं को उठाता रहा है, वहीं क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है, जिसमें पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, खेलों के क्षेत्र में भी कार्य करता है।

इस मौके पर पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, पूर्व डीआईजी एसपी चमोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मसूरी अनीता पुंडीर, भरोसी रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सीपीएम के शहर सचिव व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी देवी गोदियाल, होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर पी बडोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, प्रदीप कुमार, मुकेश धनाई, मीरा सकलानी, कमल शर्मा, अमित भटट, निधि बहुगुणा, विवेक बहुगुणा, मदन मोहन शर्मा, भरोसी रावत, निवर्तमान सभासद जसवीर कौर, जशोदा शर्मा, पूर्व सभासद बलवीर चौहान, व्यापार संघ महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, नरेंद्र पडियार, मेघ सिंह कंडारी, महीमानंद, सुषमा रावत, प्रेस क्लब ऑफ मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल, प्रेम सिंह, भगवान सिंह चौहान, विमल नवानी, नीरज सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page