April 29, 2025

केजरीवाल की रिहाई पर आप पार्टी व इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया

Screenshot_20240511_195221_Gmail

मसूरी। इंडिया गठबंधन ने आप संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सुप्रीम कोर्ट से अतरिम जमानत पर रिहा होने पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की तथा उनकी रिहाई को लोकत्रंत की जीत बताया। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ व इंडिया गठबंधन के पक्ष में नारेबाजी की।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने पर उनके समर्थन व भाजपा के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता जय प्रकाश राणा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के मामले में ईडी की दलीलों को खारिज करते हुए जमानत पर रिहा किया है। उनके जेल से बाहर आने से इंडिया गठबंधन को जो ताकत मिलेगी उससे लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा व आगामी सरकार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया व कहा कि देश में कम से कम न्यायपालिका ही ऐसी संस्था है जिस पर देशवासियों को भरोसा है। इससे पूर्व चंडीगढ मेयर चुनाव में भी ऐसा ही निर्णय दिया था। उन्होंने कहा कि अब चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बंद कर दिया गया था ताकि चुनाव में सक्रिय न रह सके लेकिन अब वे पूरी ताकत से पूरे देश में चुनाव प्रचार करेंगे व भाजपा का विरोध किया जायेगा। इस पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। और अब देश में इंडिया एलाइंस की सरकार बनेगी जो जनता की सरकार होगी, जनता की बात सुनने वाली जनता की मांगे पूरी करने वाली सरकार होगी। आज पूरा देश को इंडिया एलाइंस पर भरोसा है।

इस मौके पर सीपीएम के सचिव भगवान सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रिहाई के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य व भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ किए जा रहे षडयंत्रों पर तमाचा है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद देश में भाजपा के तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई है और आगामी 4 जून को पूरी तरह से तानाशाही का अंत हो जायेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया उसका स्वागत व सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देश में सर्वोच्च न्यायालय है तब तक लोकतंत्र को कोई खतरा नही है।

इस मौके पर एटक के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि अब भाजपा के दिन लद गये है। केजरीवाल की जमानत से भाजपा के होश उड़ गये है। केजरीवाल की रिहाई का लोकसभा चुनाव पर व्यापक असर होगा व अब जहां चुनाव होने है वहां पर इडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी व सरकार बनायेगी। अब मोदी की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली, देश की जनता इन्हें समझ चुकी है कि वे सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा।

इस मौके पर सलीम अहमद, सुमित दयाल, हेमंत ग्रोवर, रमेश राव, असलम खान, हरपाल खत्री, महिमानंद, गोविंद सिंह कंडारी, हैप्पी सिंह सहित इंडिया गठबंधन के सदस्य मौजूद रहे

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »