January 25, 2025

कबीना मंत्री गणेश जोशी ने गलोगीधार के भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य का किया शुभारंभ

Screenshot_20240115_203703_Gmail

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगीधार के भूस्खलन क्षेत्र का 21 करोड़ 75 लाख की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट कार्य का मसूरी विधायक व कबीना मंत्री गणेश जोशी ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। 

मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगीधार के निकट लगातार भूस्खलन होने से मलवा और पत्थर गिरता रहता है। जिससे हर समय जान माल का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इस क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के दिशा निर्देश दिए गए थे। आज मकर संक्राति के दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलोगीधार पहुंच कर ट्रीटमेंट कार्य का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 6 माह के भीतर कार्य को पूर्ण करा लिया जाय।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग है और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी महत्ता को देखते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण भी काश्तकारों के साथ ही पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही बारिश और बर्फबारी होगी और लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 22 करोड रुपए की लागत से इसका कार्य होना है जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू हो गया है और बरसात से पहले इसे पूरा कर दिया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सुंदर सिंह कोटाल, भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, नमिता कुमाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, अभिलाष, विजय विंदवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking