July 27, 2024

चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक युवती से दुराचार किए जानें पर कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया

मसूरी। चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा युवती के साथ दुराचार करने के आरोपो को लेकर शहर कांग्रेस ने भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया, व जोरदार नारेबाजी की।

चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक युवती से दुराचार करने, भू कानून लागू न करने सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया व नारेबाजी के बीच सरकार का पुतला दहन किया। 

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत द्वारा नाबालिक युवती के साथ बलत्कार करने का मामला सामने आया है। इससे अधिक शर्म की बात और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में बलत्कार की घटना को उनकी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष द्वारा अंजाम दिया गया है। इससे भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार में नेशनल क्राइम रिपोर्ट के अनुसार 907 बेटियों व मां बहनों के साथ बालात्कार हुए है। वहीं 778 बेटियां गुमशुदा है। इस तरह भाजपा सरकार बालात्कारियों, दलालों को संरक्षण दे रही है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए व सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। वहीं बालात्कारी को फांसी की सजा होनी चाहिए।

इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं रहा है। चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष को फांसी दी जानी चाहिए। एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी का कार्यकर्ता द्वारा नाबालिग से बालात्कार किया जा रहा है। भाजपा राज में प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सरकार की मंशा का पता चलता है कि प्रदेश की जनता के हकों को दरकिनार किया जा रहा है।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष महिमानंद, महासचिव राजीव अग्रवाल, रफीक अहमद, दानिश, रमेश राव, सोहन खरोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पवार, पूर्व सभासद सुशील अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमंत ग्रोवर, गौरव अग्रवाल, नवीन शाह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking