June 20, 2025

तीन राज्यों में पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया

Screenshot_20231203_203306_Gmail

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशियां मनाई व ग्रीन चौक व शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी व नारेबाजी के साथ मिष्ठान वितरित किया। 

भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ग्रीन चौक पर एकत्र हुए और तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने पर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नडडा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पीएम मोदी के जादू को पूरा विश्व मानता है व जीत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि तीन राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है व पूरा भारत इस जीत को मना रहा है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है, क्योंकि उन्होंने देश को अनेक कल्याणकारी योजनाएं दी, सबका साथ सबका विकास व सबका साथ की नीति लागू की व पूरे विश्व में अपने नेतृत्व क्षमता का डंका बजाया जिसके कारण आज पूरा विश्व उनको मान सम्मान देता है। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की व कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री की नीतियों व कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल ऐसा राजनैतिक दल है जहां पर कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाता है। यहीं कारण है कि किसी भी चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्य करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि पूरे देश में नरेद्र मोदी के नेतृत्व को सराहा जा रहा है। उन्हीं की बदौलत पार्टी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की व आगामी लोक सभा चुनाव में भी भाजपा केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, अमित पंवार, विजय बिंदवाल, राजेश ठाकुर, गुडमोहन राणा, सुमित भंडारी, बिजेंद्र भंडारी, पुष्पा पुंडीर, नमिता कुमाई, सपना शर्मा, धर्मपाल पंवार, सतीश ढौडियाल, माधुरी शर्मा, जसोदा शर्मा, मंजू चौहान, प्रभा बर्त्वाल, विजय बुटोला, राजेश्वरी नेगी, अवतार कुकरेजा, आशीष जोशी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page