July 27, 2024

परमात्मा शरण सरला देवी ट्रस्ट ने गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया

मसूरी। बाल शिक्षा सदन विद्यालय परिसर में परमात्मा शरण सरला देवी ट्रस्ट नानपारा की ओर से में एक दिवसीय वेदमाता गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें प्रवचन, भजन के साथ ही अंत में गायत्री हवन किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया।

गायत्री यज्ञ में यज्ञ के ब्रहमा श्रीमद दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरूकुल देहरादून से आचार्य डा. धनंजय आर्य व ब्रहमचारियों ने प्रतिभाग किया। यज्ञ में गुरूकुल के ब्रहमचारियों ने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता आचार्य डा. धनंजय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्म का भाव जगाता है इसके लिए परमात्मा शरण सरला देवी ट्रस्ट का विशेष आभार। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 150 करोड है लेकिन बहुत कम लोग ऐसे है जो उचित मार्ग का अनुशरण करते हैं। संसार में लोग जीवन जीने के लिए जीते है लेकिन यह पता नहीं कि जीवन कैसे जीना चाहिए, जबकि जीवन जीने के लिए नहीं कुछ करने के लिए होता है। ईश्वर ने सृष्टि की रचना मनुष्यों व जीव कल्याण के लिए सृष्टि की रचना की। क्यों कि जानवर पुस्तक नहीं पढ सकता, लेकिन मनुष्य को विद्या दी तो उसने उसका प्रयोग भौतिक संसाधनों को जुटाने में लगा दी। जब अनंत यात्रा पर जाने की बात आती है तो कहते हैं खाली हाथ आया व खाली हाथ जा रहा है। लेकिन अगर समाज का कल्याण करने, ईश्वर व आध्यात्म व उपासना करेगा वह भरे हाथ आता है व भरे हाथ जाता है। प्रवचन व भजन के बाद गायत्री हवन किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर आयोजक भारत भूषण, आनंद रस्तोगी, नरेद्र साहनी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, अनुज तायल, जीके गुप्ता, सुनील पंवार, जसोदा शर्मा, अनीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking