June 8, 2026

पहली बार क्यारकुली गांव मे नाग देवता की डोली भ्रमण पर निकली

muss 2

मसूरी। ग्राम सभा भटटा क्यारकुली के इतिहास में पहली बार नाग देवता गांव के भ्रमण पर निकले, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह व उल्लास है। ग्राम सभा भ्रमण पर आये नाग देवता की डोली का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया गया व पूरे गांव को सजाया गया है।

इतिहास में पहली बार ग्राम सभा भटटा क्यारकुली में नाग देवता क्यारकुली गांव के भ्रमण पर गये। जिसके तहत देवता की डोली भटटा गांव से पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ क्यारकुली से अपने मुख्य थान के लिए चली। रास्ते भर डोली का स्वागत किया गया व डोली पर पुष्प वर्षा की गई। गांव में नागदेवता जब अपने थान पर पहुंचे तो कई पुरूषों व महिलाओं पर देवता अवतरित हो गये।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने देवता से परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान कौशल्या रावत के पति राकेश रावत ने बताया कि गांव के इतिहास में पहली बार नाग देवता ग्राम भ्रमण पर आये है। करीब चार सौ साल में पहली बार ऐसा मौका ग्रामीणों को मिला है। देवता के गांव में आने से पूरे गांव को सजाया गया है व देवता का गांव आने पर जोरदार स्वागत किया गया। इसको लेकर गांव में रात भर जागरण चलेगा व रात व सुबह भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों में नागदेवता के गांव अपनी थाती में आने पर बहुत खुशी है और इसे दीपावली व होली के त्योहार से भी अधिक उल्लास से मनाया जा रहा है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि देवता की नई डोली बनाई गई है जो नागदेवता मंदिर के समीप धारे में डोली ने स्नान किया व फिर गांव में पहुची जहां जोरदार स्वागत किया गया व देवता ने अवतरित होकर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया।

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page