July 27, 2024

हरितालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया नृत्य

मसूरी। भाजपा महानगर एंव भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल मौजूद रही।

राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित भाजपा महानगर एवं मसूरी महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से हरितालिका तीज कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मेंहदी, नृत्य, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम किए गये। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड मंेे तीज पर्व उत्साह से मनाती है यह शिव पार्वती की शादी का पर्व है ताकि सभी में प्रेम बना रहे। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मसूरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने तीज की सभी महिलाओं को बधाई दी व कहा कि महानगर उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक पुष्पा पडियार ने बहुत मेहनत से कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं इस मौके पर कई प्रतियोगिताए आयोजित की गई। यह महिलाओं का दिन है व सभी पूरे श्रृगांर के साथ सजधज कर आयी है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोेजक पुष्पा पडियार ने भी मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई दी व कहा कि महिला शक्ति पूरे सज धज कर कार्यक्रम में आयी है आज के दिन भगवान शिव ने पार्वती को अपनाया था।

इस मौके पर महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भागीदारी की व आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया व जमकर नृत्य किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल,  प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री गीता रावत, महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, अनिता सक्सेना, तन्नू उनियाल, प्रमिला नेगी, नमिता कुमाई, विजय लक्ष्मी काला, पुष्पा पुंडीर, सोनल अग्रवाल, राधा आनंद, रेनू अग्रवाल, लक्ष्मी उनियाल, नमृदा नेगी, सुनीता राणा, अनीता डबराल, सपना शर्मा, मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल राणा, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, शिव अरोडा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन अनीता जवाडी ने किया।      

About Author

Please share us

Today’s Breaking