February 10, 2025

मसूरी: अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हमले में महिला को आई गंभीर चोटें

dsd

मसूरी। लंढौर के मलिंगार क्षेत्र में गत देर रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर जानलेवा हमला किया। जिसमें महिला को गंभीर चोटे आई है। हमले में महिला का एक दांत भी टूट गया है। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि एक महिला अपने काम से वापस घर जा रही थी कि घर के निकट ही घात लगाए बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया और महिला से बैग छीनने की कोशिश करने लगा। महिला द्वारा विरोध किया गया तथा चिल्लाने पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला का मुंह बंद करने का प्रयास किया। जिस पर महिला ने अज्ञात के हाथ को दांतो से काटने का प्रयास किया। लेकिन जब उसने तेजी से हाथ खींचा तो महिला का एक दांत भी टूट गया और उसके सर पर गंभीर चोटें आई। महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात कही और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही।

महिला ने बताया कि वह रात अपने काम से लौट रही थी की घात लगाए व्यक्ति ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसका मुंह बंद करने का प्रयास किया। जिस पर उसे काफी चोटें आई है। महिला ने कहा कि पुलिस को ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाना चाहिए और लोगों की जान माल की रक्षा करनी चाहिए।

इस अवसर पर मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि बार-बार पुलिस और प्रशासन को सत्यापन के लिए कहा गया। लेकिन अब तक यहां आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी में अन्य शहरों से आकर लोग यहां पर व्यापार कर रहे हैं और पुलिस द्वारा उनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने घटना की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

About Author

Please share us

Today’s Breaking