July 27, 2024

तानाशाही सरकार ने कर दी लोकतंत्र की हत्या, जनता की अदालत में जाएगी कांग्रेस

मसूरी। कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। संविधान ने अपनी बात करने का जो अधिकार दिया है वह छीना जा रहा है। संसद में विपक्ष को सवाल पूछने नहीं दिया जाता और पूछने पर उन पर ईडी की छापेमारी की जाती है। ऐसे में मोदी सरकार ने लोकतंत्र समाप्त कर दिया है। देश पूछ रहा है कि अडानी से सरकार के क्या संबंध हैं। उनकी कंपनी के बीस हजार करोड कहां से आये।

शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने भाजपा पर आरोप लगाये कि कांग्रेस सांसद के सदन में सवाल पूछने पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला शुरू हो जाता है। यही नहीं सवाल पूछने पर उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता आये दिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं के नामों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। तब भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज नही किए जाते हैं। लेकिन अब कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ हर ब्लाक स्तर पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज करायेगी। लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के कुकर्त्यों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से बनी उनकी पहचान से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तानाशाह सरकार देश में लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करने का प्रयास कर रही है और राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त आनन फानन में समाप्त कर दी गई है, उन्हें घर से बेघर किया गया। मोदी सरकार ऐसी ही तत्परता अडानी के मामले में भी दिखायें। इन सभी मामलों को लेकर कांग्रेस पोस्टकार्ड के माध्यम से जन सत्याग्रह के तहत जनता के बीच घर घर जायेगी। भाजपा के नेता लगातार महिलाओं के लिए अपमान के शब्द बोलते रहते हैं। चाहे सूपर्णखा, जरसी गाय का बयान हो या पचास करोड की गलफ्रेंड का बयान हो। ऐसे में अब उनको सबक सिखाया जायेगा।

लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आठ अप्रैल को हर थाना क्षेत्र में प्राथमिकता दर्ज करायेंगे। वहीं तीन अप्रैल से पोस्टकार्ड व 15 से 20 अप्रैल तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे है तथा तीस अप्रैल को भव्य रैली आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को चुना है तो उन्हें जनता के हितों के लिए कार्य करने चाहिए न कि विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस एक है और वहां लोकतंत्र है।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार निरंतर दबाव की राजनीति कर रही है। जो भी कांग्रेस का नेता सदन या संड़क पर जनता की आवाज उठाता है तो भाजपा की तानाशाही हुकूमत उसे कुचलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ससंद सदस्यता जिस प्रकार से समाप्त की गई है व घर से बेघर कर दिया गया है, यह उसका प्रमाण है। इन्ही सभी बातों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जायेंगे। वहीं भाजपा के नेताओं के खिलाफ चाहे, वह मंत्री हो या विधायक हो या अन्य नेता हो, जिन्होंने भी अपमान जनक शब्द कहे हैं उनके खिलाफ कांग्रेस पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायेगी। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जायेगा व आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, मोहन थापली, रितेश जोशी, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, महिमानंद, राजेश सक्सेना, जयपाल राणा, नागेद्र उनियाल, केदार चौहान, प्रिंस, आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking