July 27, 2024

छह साल पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आठवां आरोपी भी आया पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी पर था 2500 का इनाम

मसूरी। 6 साल पहले पुरोला निवासी एक युवती के साथ सामूहिक दुर्ष्कम करने वाले आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने में मसूरी पुलिस को कामयाबी मिली है। नौ में से सात आरोपी पहले  ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे। जबकि दो पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने इसे बिहार के सीतामढ़ी नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मालूम हो कि छह वर्ष पूर्व पुरोला उत्तरकाशी की युवती का शव मसूरी देहरादून रोड पर चुना खाले के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आरोपियों ने निशान मिटाने के लिए युवती का चेहरा झुलसा कर पेड़ से लटका दिया था। जिसमें 9 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। इन आरोपियों में से 7 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो फरार चल रहे थे। जिस पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम रखा था। इनमें से एक आरोपी को मसूरी पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: शह मात के खेल में अमित गुप्ता ने मारी बाजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने, अब गुटबाजी थामने की रहेगी चुनौती

इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थी व मुखबिर की सूचना पर एक इनामी बदमाश को पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवेचना में प्रकाश में आया था कि उक्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए तेजाब डालकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया। जिन पर परिक्षेत्रीय अधिकारी गढ़वाल ने 25000 का पुरस्कार घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने 25000 के इनामी बदमाश बिट्टू साहनी उर्फ सुरेंद्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, एसआई सोएब अली व कास्टेबल धर्मेद्र सिंह है।

यह भी पढ़ें: एक युवक व युवती ने वाहन रोककर मांगी लिफ्ट, फिर उड़ाए दो लाख 88 हजार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

About Author

Please share us

Today’s Breaking