March 17, 2025

मसूरी: पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने दी शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं

Screenshot_20230307_185338_Gallery

मसूरी। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली से एक दिन पहले होलिका दहन पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हो गया। आज से ही लोगों में होली का खुमार चढ़ गया। होली दहन के बाद यहां आए पर्यटकों ने भी स्थानीय नागरिकों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जमकर नृत्य किया।

पहाड़ों की रानी मसूरी में होली दहन का कार्यक्रम पारंपरिक सदभाव के साथ संपन्न हो गया। सुबह से ही महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की व उसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोहपर बाद महिलाओं ने होलिका माता की पूजा की व उसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस मौके पर होलियारो ने एक दूसरे को होली रंग लगाकर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर मुहल्लों व अन्य स्थानों पर भी होलिका का दहन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सभी शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को होलिका दहन के साथ ही अपने भीतर की बुराइयों का अंत करना चाहिए व होली के पावन पर्व का पूरे उत्साह व उमंग के साथ स्वागत करना चाहिए।

होलिका दहन के मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, धनप्रकाश अग्रवाल, सभासद दर्शन रावत, रेणु अग्रवाल, प्रोमिला नेगी, शिव अरोड़ा, रमेश राव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक मौजूद रहे।

About Author

Please share us