November 18, 2025

लंबे समय बाद कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, शहर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने अमित गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

mussoorie congress

मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहीद स्थल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अमित गुप्ता का स्वागत किया व आतिशबाजी तथा मिष्ठान वितरिण कर जश्न मनाया।  इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से शहीद भगत सिंह चौक तक ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकाला। लम्बे समय बाद मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह देखा गया। अमित गुप्ता ने कहा कि वे सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करते हैं और सभी के साथ सामंजस्य स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा अमित गुप्ता के शहर अध्यक्ष बनने पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने शहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहना, बुके भेंट कर स्वागत किया व मिष्ठान वितरित किया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: टोंस नदी में जा गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, मृतकों के स्वजनों में मचा कोहराम

इस मौके पर अमित गुप्ता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्ष रूप से कांग्रेस को आगे बढाने व संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियां अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेपरलीक व भर्ती घोटाला आदि को जनता की आवाज बनायेंगे। उन्होंने काग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि मसूरी हमेशा से कांग्रेस का गढ रहा है उस सम्मान को सभी के सहयोग से वापस लाने का प्रयास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका परिषद मसूरी एवं हिलदारी ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 62 पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेद्र थापली ने कहा कि नये अध्यक्ष से अपेक्षा व्यक्त की है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे व जो शीर्ष कांग्रेस के नेताऑ के साथ सामंजस्य कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर राम प्रसाद कवि, सुरेंद्र रावत, भरोसी रावत, भगवती प्रसाद कुकरेती, रमेश कुमार राव, अक्षत वर्मा, गौरव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जयपाल राणा, सुनील पंवार, सुशील अग्रवाल, वसीम खान, नागेद्र उनियाल, केदार सिंह चौहान, मासूम अली, सलीम अहमद, महेश चंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघ सिंह कंडारी ने किया।

About Author

Please share us
Translate »