July 27, 2024

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला दहन किया

मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की तानाशाही सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया व केंद्र सरकार की शह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पुलिस भेजकर डराने धमकाने की कार्यवाही की कड़ी भर्त्सना की।

सोमवार को भारी बारिश व कड़ाके की सर्दी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में नारेबाजी करते हुए दोनो का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की शह पर राहुल गांधी के घर जाकर दिल्ली पुलिस डराने धमकाने की कार्यवाही कर रही है, उसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

इस मौके पर नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा की तानाशाही केंद्र सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के घर जाकर जो डराने धमकाने की कार्रवाई की, उसका कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक तानाशाही हुकूमत चल रही है और उसके द्वारा जिस तरह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप शनाप कार्रवाई व जांचे की जा रही है, उससे इस सरकार का डर साफ झलकता है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है और इसी भय से बौखला गई है।

यह भी पढ़ें: लंबे समय बाद कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, शहर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने अमित गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। अमित गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ों यात्रा से जो जन समर्थन हासिल हुआ है कहीं न कहीं उससे भाजपा डर गई है और उसी भय से इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सरकार की तानाशाही को देख रही है। लोकतंत्र को मोदी सरकार रौंद रही है, लेकिन देश की जनता आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी और कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।

यह भी पढ़ें: मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में लगातार हो रही बारिश ने डाली खलल, हर तरफ तालाब आ रहे नजर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

इस मौके पर रमेश राव, राम प्रसाद कवि, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सलीम अहमद, देवी प्रसाद गोदियाल, प्रिसं पंवार, गौरव गुप्ता, महिपाल कैंतुरा, जयपाल राणा, चांद खान, मुकेश पंवार, नाजीम, हरीश जोशी, दानिश अहमद आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking