June 26, 2025

Weather Alert: उत्तराखंड में एक बार फिर होली से पहले करवट लेगा मौसम

images (3)

देहरादून। उत्तराखंड में होली से पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग द्वारा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वैसे प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। रविवार को देहरादून, मसूरी में चटख धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान पर आंशिक बादल मंडराने लगे। 

देहरादून का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया लेकिन क्षेत्र में मैदानी क्षेत्रों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। जिससे चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून व आसपास के क्षेत्र में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page