October 16, 2026

प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड नेहा जोशी ने ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया वृक्षारोपण

IMG-20260605-WA0015

मसूरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मसूरी के बूथ संख्या 124, बासागाड़ स्थित माँ सन्तला देवी मंदिर प्रांगण में ग्रामवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रेरणादायी संदेश देता है।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में भीतरली की ग्राम प्रधान आरती, क्यारकुली-भट्टा की ग्राम प्रधान मीना सहित अन्य सम्मानित ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Please share us
Translate »