मसूरी: अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मसूरी के लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड से आगे होलीडे होम गेस्ट हाउस के पास एक गहरी खाई में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस और आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में शव लगभग 20–25 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव बुरी तरह सड़-गल चुका है और शरीर के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
👤 हुलिया:▪️ पुरुष, उम्र लगभग 35 वर्ष▪️ कद करीब 5 फीट 4 इंच▪️ रंग सांवला▪️ नीली बेल्ट के साथ जींस पहनी हुई
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
📢 अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
