October 17, 2026

मसूरी: एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत 9 कॉटेज एक साथ सील

IMG-20260424-WA0019
  • टिपरीधार में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ा संदेश

मसूरी। मसूरी-चंबा रोड स्थित टिपरीधार क्षेत्र में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बहुमंजिला भवन के साथ बने 9 कॉटेज को एक साथ सील कर दिया है। जिसके बाद अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त बहुमंजिला इमारत और उससे जुड़े सभी 9 कॉटेज एक ही परिसर में निर्मित थे, जिन्हें बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध बनाया गया था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर केस संख्या R-0460/2025 में संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूरी के आदेश पर सभी को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव और इंदर देव नौटियाल सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

एमडीडीए अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि जो भी निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

About Author

Please share us
Translate »