April 29, 2025

मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी गठित, संपतलाल अध्यक्ष व सोबन पंवार निर्विरोध मंत्री चुने गए

IMG-20250331-WA0009

मसूरी। मजदूर संघ के वार्षिक सम्मेलन में सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सम्पत्त लाल अध्यक्ष व सोबन पंवार मंत्री चुने गए। 

सोमवार को माउंटरोज स्थित सीटू कार्यालय में मजदूर संघ मसूरी की आम सभा धनीलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा संचालन गंभीर पंवार ने किया। इस दौरान रिक्शा बोझा श्रमिकों के द्वारा नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव करने का प्रस्ताव किया गया, जिसके बाद आम सभा में ही चुनाव अधिकारी पुसुलाल की देखरेख में 21 सदस्यीय नई कार्यकारणी का गठन निर्विरोध किया गया। जिसमें संपत लाल अध्यक्ष, सोबन पंवार मंत्री, जगत लाल कोषाध्यक्ष, धन्नी लाल शाह व रमेश गौड उपाध्यक्ष, अनिल कुमार उपमंत्री, व कुलदीप रावत, बलवंत सिंह नेगी, जयमल पंवार, धुडी लाल, गिरीश लाल, चंद्र पाल सिंह रावत, पृथ्वी पाल सिंह, जादू राम, गंभीर सिंह पंवार, महिपाल रावत, उत्तम नेगी, पुस्सू लाल, विनोद लाल, मिजान शाह व आशा लाल सदस्य कार्यकारणी चुने गये।

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष संपत लाल और मंत्री सोबन सिंह पंवार ने सभी मजदूरों का आभार व्यक्त किया व मजदूर हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी से मिलेगा और उन्हें मजदूर संघ का मांग पत्र सौंपेगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन या पालिका यदि रिक्शा परिवर्तन चाहती है तो इस संबंध में मजदूर संघ लंबे समय से ई रिक्शा की मांग करता रहा है, जो कि आज भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ ने गोल्फ कार्ट की मांग कभी नहीं की है, बल्कि मजदूर संघ के रिक्शा श्रमिकों ने हमेशा ई रिक्शा की मांग की है। उन्होंने कहा कि रिक्शा रूटों पर गोल्फ कार संचालन की वजह से रिक्शा श्रमिकों के साथ ही बोझ श्रमिकों की रोजी रोटी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रिक्शा बोझा श्रमिकों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जयमल नेगी, विजय सिंह, उत्तम सिंह चौहान, जितेंद्र, विनोदलाल, पालेश्वर प्रसाद, बाली, गिरीशलाल, पुरूषोतम, अनिल, बड़ी संख्या में रिक्शा और बोझा श्रमिक मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »