January 25, 2025

वरिष्ठ पत्रकार हरबचन सिंह का निधन, शहर के पत्रकारों, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया

Screenshot_20240926_182630_Gmail

मसूरी। वरिष्ठ पत्रकार सरदार हरबचन सिंह लंबी बीमारी के बाद 81 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकार संगठनों सहित सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

हरिद्वार में सीमांत प्रहरी साप्ताहिक के संपादक हरबचन सिंह का निधन होने की सूचना पर मसूरी में शोक की लहर छा गई। वह अपने पीछे पुत्र डा. जसप्रीत सिंह व पत्नी रवीद्र कौर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। पत्रकार हरबचन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह इन दिनों अपने पुत्र के साथ हरिद्वार में रह रहे थे। उनके निधन पर मसूरी के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मसूरी प्रेस क्लब व प्रेस क्लब ऑफ मसूरी के सदस्यों समेत नगर के सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरदार हरबचन सिंह पत्रकारिता के साथ समाज सेवा में रोटरी क्लब, गुरू सिंह सभा लंढौर व तिलक लाइब्रेरी से जुड़े रहे। उनके निधन की सूचना पर मसूरी प्रेस क्लब ने गहरा दुःख व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की व पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

ब0 पत्रकार हरबचन सिंह के निधन पर सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, सुनील सिलवाल, भानु काला, प्रेम सिंह, प्रदीप भंडारी, उपेंद्र लेखवार, तान्या सैली, देवेंद्र उनियाल, भगवान सिंह चौहान, दीपक कुमार, हरीश कालरा, मनीष गांगुली, धर्मेंद्र, अजीत कुमार, मोहसिन अहमद, आशीष भट्ट, नरेश नौटियाल, नीरज सिंह, राजवीर रौछेला, नितेश उनियाल, सुमित कंसल, शिव अरोडा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

वहीं हरबचन सिंह के निधन पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन सिंह मल्ल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर सहित विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने भी दुख व्यक्त किया व शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

About Author

Please share us

Today’s Breaking