February 10, 2025

मसूरी: भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को मिष्ठान वितरण कर मनाया

Screenshot_20240916_204239_Gmail

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49वे जन्मदिन पर भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरित कर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की व सीएम के जिंदाबाद के नारे लगाए।

भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और प्रदेश के मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी का 49वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन पूरे उल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली युवा मोर्चा से लेकर विधायक रहने व प्रदेश के मुख्य सेवक होने के नाते जनहित की रही है। ऐसे मौके पर भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वस्थ्य रहने व दीर्घायु की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें: मसूरी गॉट टेलेंट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

इस मौके पर भाजपा महिला नेत्री मीरा सकलानी ने कहा कि यह हर्ष व गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है उन्हें बधाई व शुभकामनांए करते है व जिस तरह वह प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं आगे भी इसी तरह कार्य करते रहे।

यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या व डांडिया नृत्य ने मनमोहा

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, चंद्रकला सयाना, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, अवतार कुकरेजा, जोगेंदर कुकरेजा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking