April 29, 2025

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) ने शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया

Screenshot_20240928_115338_Gmail

मसूरी। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) ने शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनको याद किया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

शहीद भगत सिंह चौक पर मसूरी इप्टा द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाये। वहीं इप्टा के कलाकारों द्वारा जनगीत के माध्यम से उनको याद किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भारत की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने छोटी उम्र में आजादी के लिए संघर्ष किया, जिसके फलस्वरूप ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया।

यह भी पढ़ें: जयश्री क्लब मसूरी से जुड़े नए कलाकारों का स्वागत व सम्मान किया गया

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आज से 117 साल पहले भगत सिंह का जन्म पंजाब में हुआ था और देश की आजादी में उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है। बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे। आज पूरा देश शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा है।

इस मौके पर इप्टा मसूरी की अध्यक्षा ममता राव ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें उनके बारे में जानना चाहिए कि उन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की व फांसी के फंदे पर झूल गये।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बर्ड इन एंड अराउंड मसूरी पुस्तक का लोकार्पण किया

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, जय श्री क्लब की अध्यक्षा माधुरी टम्टा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, मनोज टम्टा, राजीव अग्रवाल, मनीष कुकसाल, जसोदा शर्मा, सुधीर डोभाल, पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, जय प्रकाश राणा, सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »