January 13, 2025

मजदूर संघ की बैठक में ई रिक्शा को लेकर हुई चर्चा

Screenshot_20240703_090148_Gmail

मसूरी। मजदूर संघ की बैठक में साइकिल रिक्शा को हटा कर ई रिक्शा में परिवर्तित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबध में जिलाधिकारी सहित प्रदेश के मुख्य सचिव, व मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस के नेता मनीष गौनियाल मौजूद रहे।

मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान व मंत्री संजय टम्टा ने मीडिया को जानकारी दी है कि बैठक में साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा पर चर्चा की गई व सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके लिए मनीष गौनियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी सहित मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। ताकि ई रिक्शा के संबंध में सरकार की ओर से सहयोग मिल सके। वहीं हंस फाउंडेशन द्वारा शिफन कोर्ट से हटाये गये मजदूरों के आवास अभी तक नहीं बनाए गए हैं, इसके लिए माता मंगला को भी प्रतिनिधि मंडल मिलेगा व आवास के बारे में वार्ता करेगा। वहीं माता मंगला से साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा की व्यवस्था करने की भी मांग की जायेगी।

वहीं मनीष गौनियाल ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिफन कोर्ट से बेघर किए गये मजदूरों को चार साल हो गये लेकिन आज तक उनको आवास नहीं दिया गया, जबकि मंत्री गणेश जोशी ने उनको हंस फाउंडेशन के माध्यम से आवास बना कर देने का वायदा किया था। इसके लिए पालिका द्वारा आईडीएच में भूमि उपलब्ध करवाई गई थी जिसका खुद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी किया था। लेकिन आज तक वहां पर आवास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। वहीं उन्होंने कहा कि साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा का प्रस्ताव बहुत ही अच्छा है। इससे मजदूरों को कम श्रम करना पडेगा व अधिक लाभ होगा। इस संबध में जो भी सहयोग होगा किया जायेगा।

About Author

Please share us

Today’s Breaking