February 17, 2026

आईटीबीपी द्वारा सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Screenshot_20240410_192252_Gmail

मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी द्वारा सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में कक्षा 1 से 12 तक के 150 से अधिक छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरित की गई।

सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी की ओर से लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में बल के चिकित्साधिकारियों ने कक्षा छह से बारह तक की छात्राओं को महावारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता पर विस्तार पूर्वक बताया। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। इस दौरान छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में कक्षा एक से बारह तक के 150 से अधिक छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस मौके पर आईटीबीपी के चिकित्सक डा. दीपिका दीक्षित, डा. रितू यादव, डा. राजकुमार सहित टीम ने छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव, शिक्षिका कविता नेगी, नीरज, नीना गुप्ता, सुनीता बिष्ट आदि भी मौजूद रही।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »