June 8, 2026

बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेगे तो स्मार्ट बनेंगे: नेहा जोशी

muss 2
  • नेहा जोशी ने बुरांसखंडा राजकीय इंटर कालेज को स्मार्ट क्लास के उपकरण भेंट किए

मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बुरांसखंडा राजकीय इंटर कालेज को स्मार्ट क्लास के उपकरण भेंट किए व कहा कि जब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेगे तो स्मार्ट बनेंगे, इसके लिए शिक्षकों को भी स्मार्ट बनना होगा। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की।

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बुरांस खंडा राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि वह पूरे उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में जाती है लेकिन जो परिवार का माहौल मसूरी विधानसभा में देखने को मिलता है और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि वे केवल पढाई में ही नहीं वरन खेलकूद, संस्कृति सहित अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कई तरह की कमिंयां होती है लेकिन यह विद्यालय ऐसा है जहां पूरे शिक्षक होने के साथ ही यहां के बच्चे शिक्षा, खेल, विज्ञान में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है जबकि ये बच्चे मीलों पैदल चलकर स्कूल आते हैं। अगर इन्हें थोड़ा सहारा मिले तो ये निश्चित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य व देश में नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्राइवेट स्कूलों में सुविधाएं है वह सरकारी स्कूलों में लाने का प्रयास हम व विधायक मसूरी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां पर स्मार्ट क्लास के उपकरण दिए गये। इसके लिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी तो उसका प्रबंध भी किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे जीवन में संघर्ष कर आगे बढते हैं उन्हें ही मंजिल मिलती है। इस मौके पर उन्हांने बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज कौशल, ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सुमित भंडारी, अनिल सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही, विजय बुटोला, अमित भटट सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व विभिन्न गांवों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page