June 20, 2025

मजदूर संघ के चुनाव बायलॉज के विरुद्ध होने पर डीएम व श्रमायुक्त को कार्यवाही हेतु भेजा पत्र

Screenshot_20231013_221024_Chrome

मसूरी। मजदूर संघ के गत दिनों पूर्व हुए कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दूसरे पक्ष ने चुनाव को पूरी तरह से अवैध व मजदूर संघ के संविधान के विरुद्ध बताया। इसके खिलाफ पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री गंभीर सिंह पंवार ने श्रमायुक्त सहित जिलाधिकारी को पत्र भेज इस चुनाव को निरस्त कर प्रशासनिक देखरेख में पुनः कार्यकारणी के चुनाव करने की मांग की है। 

श्रमायुक्त, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में पूर्व अध्यक्ष बलवंत नेगी व पूर्व मंत्री गंभीर पंवार ने अवगत कराया गया कि सभी सदस्यों को सूचित किए बिना कुछ लोगों द्वारा मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी चुन ली गई हैं। जिसके लिए केवल कुछ रिक्शा श्रमिकों को ही सूचित किया गया, जबकि बोझा श्रमिको व अन्य सदस्यों को सूचित नही किया गया। और बिना कोरम के ही चुनाव कर दिये गए हैं, जो कि मजदूरों के साथ अन्याय है। पत्र में कहा गया कि मजदूर संघ श्रम विभाग से पंजीकृत संस्था है, जिसमें 220 के करीब बोझा व रिक्शा श्रमिक सदस्य है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा संस्था के बॉयलाजों व नियमों को ताक पर रख कर तानाशाही पूर्वक नई कार्यकारणी के चुनाव कर लिए गए हैं। संघ के संविधान के अनुसार पहले आम सभा के लिए एक सप्ताह पूर्व एजेंडा दिया जाता है। जिसके बाद सभी रिक्शा व बोझा श्रमिक स्टैंडो से कार्यकारिणी चुनी जाती है। तत्पश्चात कार्यकारिणी के द्वारा नए पदाधिकारी चुने जाते हैं। वहीं बोझा श्रमिक जो संघ के सदस्य है उन्हें सूचित नहीं किया गया व रिक्शा श्रमिकों को गुमराह कर चुनाव कराये गये। बोझा श्रमिकों को सूचना नहीं देने से साफ है कि कुछ लोग संघ में विघटन की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसलिए चुनाव पूरी तरह से अवैध है। पत्र में मांग की गई हैं कि नई कार्यकारणी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाय व प्रशानिक देखरेख में नई कार्यकारणी का चुनाव किया जाय।

पत्र देने वालों में पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री गंभीर सिह पंवार, पूर्व उपाध्यक्ष महिपाल सिह रावत, चंद्रपाल सिंह रावत, जयमल सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह, विनोद लाल, विजय सिंगवान, मिजान शाह, मनवीर सिंह, संग्राम सिंह, जादूराम, शिव राम, पृथ्वी प्रसाद, माया प्रसाद तुलाराम सहित दर्जनों मजदूर सदस्य शामिल हैं। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page