May 16, 2025

शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को जन्म दिवस पर किया याद

Screenshot_20231031_202313_Gmail

मसूरी। शहर कांग्रेस ने शहीद स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने दोनो विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।

मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्थल पर एकत्र हुए। यहां पर पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर नारेबाजी के साथ माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन ब्लाक व गांव स्तर पर किया जा रहा है ताकि इंदिरा गांधी ने जो देश के विकास में कार्य किए उन्होंने जो संकल्प लिए उसके बारे में आम जनता को जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखंडता को बचाने के लिए शहादत दी उसे याद करने की जरूरत है। लेकिन आज जो सरकार में है वह देश को खंड खंड करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में घोटालों की बडी फेरहिस्त है इसकी सीबीआई की जांच होनी चाहिए, लेकिन भाजपा विरोध प्रदर्शन पर भी रोक लगा रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर पार्टी ने पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों सहित बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है और सभी पांचो सीटे कांग्रेस जीतेगी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जिन्हें आयरन लेडी कहा जाता था उनकी शहादत दिवस पर उन्हें याद किया जा रहा है उन्होंने अपने जीवन में देश के विकास में कई कार्य किए व मसूरी को हरा भरा बनाने में भी अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरदार पटेल का जन्म दिवस भी मना रही है व उनके द्वारा देश के लिए किए गये कार्य को याद किया जा रहा है, उन्होंने देश को एक करने में बडा योगदान दिया जिस पर उन्हें लौह पुरूष की उपाधि दी गई। गोष्ठी को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्र्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी संबोधित किया।

गोष्ठी में वसीम खान, वसीम खान, रमेश राव, हेमंत ग्रोवर, अक्षत वर्मा, राजीव अग्रवाल, एजाज अहमद, सोनी खरोला, आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »