July 27, 2024

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री ने देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय को जनता को किया समर्पित

मसूरी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस पर सर जार्ज एवरेस्ट हाउस में “सर जार्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय” का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने सर जार्ज एवरेस्ट एस्टेट स्थित हैलीपैड महान भारतीय पर्वतारोही राधा नाथ सिकदर को समर्पित कर लोकार्पण किया।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने  देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय का लोकार्पण किया व कहा कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ के सरमोली गांव को बेस्ट पर्यटन गांव का अवार्ड दिया गया है, जो हमारे लिए सम्मान व गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने मन की बात में पर्यटन को बढावा देने की बात कही थी उसी आधार पर सरकार पर्यटन को बढ़ावा इन की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्टोग्राफी म्यूजियम आने वाली पीढी को यह बतायेगा कि कैसे नक्शे बनते है व कैसे पैरो में जंजीर डाल एवरेस्ट की उंचाई नापी गई थी। उन्होेने कहा कि पर्यटन को बढावा देने के लिए शाक, शैव, गोलू, वैष्णव, महासू, नवग्रह, विवेकानंद सर्किट बनाये गए हैं। जैसे महासू सर्किट है उसको मानने वाले वहां जायेगें। ऐसे ही हर सर्किट को जानने वाले लोग वहां जायेंगे, ताकि हर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट पहले खंडहर बन गया था, तब संकल्प लिया गया था कि इसे बनाना है जिसे हैरिटेज भवन होने के नाते 23 करोड 52 लाख की धनराशि से उसी तर्ज पर बनाया गया है। वहीं उन्होंने इस मौके पर हैलीपैड का लोकार्पण भी किया, जो तत्कालीन पर्वतारोही राधा नाथ सिकदर को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि वे महान गणितज्ञ थे जिन्होंने एवरेस्ट की उंचाई को नापा। उन्होंने द ग्रेट टैक्नोमैट्रिकल आर्क के लिए किया। जब राधानाथ सिकदर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे गुरू एवरेस्ट है तो इस चोटी का नाम एवरेस्ट रखा जाय जो पहले प्वांइट 15 के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने ही एवरेस्ट की उंचाई को नापा था। उन्होंने कहा कि चार धाम के साथ ही पर्यटन पूरे प्रदेश में फैले। वहीं पर्यटन की दिशा में गर्तांग गली का विकास किया है, ओम पर्वत को विकसित कर रहे है व प्रधानमंत्री मोदी ओम पर्वत व कैलाश आने वाले हैं।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री पर्यटन को नई उंचाईयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में सर जार्ज एवरेस्ट को विकसित किया गया है। इसके लिए पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। 

इस मौके पर निदेशक पर्यटन विकास परिषद सुमित पंत, पर्यटन अपर सचित युगल किशोर पंत, एरो स्पोर्टस के निदेशक मनीष सैनी, रीवा की प्रिंसेस मोहिनी सिंह, निदेशक पर्यटन योगेद्र गंगवार, आशा नौटियाल, इतिहासकार गोपाल भारद्वाज, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रिदिमा बग्गा, सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking