July 4, 2025

भाजपा ने पीएम मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत अस्पताल में फल वितरित किए

muss 3 (1)

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के तहत उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए व उनका हाल जाना।

भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उप जिला चिकित्सालय में एकत्र हुए और अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए। इस दौरान रोगियों से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों से भी रोगियों के उपचार के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया भाजपा मसूरी मंडल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप जिलाचिकित्सालय में जाकर रोगियों का हाल जाना व उन्हें फल एवं जूस वितरित किए। वहीं उनका हाल जाना क्योकि अगर किसी रोगी से उनका हाल चाल पूछा जाता है तो उसका दवा से भी अधिक असर पड़ता है।

वहीं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत लगातार एक सप्ताह तक सेवा के कार्य किए जायेंगे। इसके तहत गत दिवस रक्तदान शिविर लगाया गया और आज अस्पताल में जाकर फल जूस वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर चिकित्सकों से रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं अगर कोई परेशानी व किसी चीज की परेशानी हो तो मंत्री गणेश जोशी के संज्ञान में लाया जायेगा, ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, अनीता सक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, चंद्रकला सयाना, जसोदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page