July 4, 2025

सखियां क्लब के तत्वाधान में तीज पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

IMG-20230825-WA0012

देहरादून। सखियां क्लब के तत्वाधान में तीज के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे 50 वर्ष से कम व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तीज क्वीन महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सखियां क्लब की ओर से तीज पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 50 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताओ में वीनू गुप्ता प्रथम, पलक जैन द्वितीय व अपूर्वा व सवि ने तृतीय स्थान हासिल विजेता बनी। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं में रेणु अग्रवाल प्रथम, बबिता द्वितीय व सीमा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहले स्थान पर मोहिनी मेहता, दूसरे पर मृदुला रस्तोगी एवम बीना जैन तीसरे स्थान पर रही। वहीं गेस्ट में प्रियंका जैन प्रथम व नुपुर गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन रेणु जैन और संगीता गुप्ता द्वारा किया गया।

इस मौके पर ममता भाटिया, सोनिका अग्रवाल, रिंकी, बिंदु गोयल, रीना जैन व बीना वीरलास आदि मौजूद रही।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page