June 20, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर देश के विकास में दिए गए उनके योगदान को याद किया

Screenshot_20230820_220827_Gmail

मसूरी। शहर कांग्रेस ने भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके द्वारा देश के विकास में किए गये कार्याें के लिए उन्हें याद किया। इस मौके पर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष बनने पर नवीन शाह का माल्यार्पण व मिष्ठान विवरण कर स्वागत किया गया।

शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक व उत्तराखडं क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने ऐसे समय में सत्ता संभाली जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय उन्हें राजनीतिक अनुभव भी नहीं था। लेकिन उन्होंने सत्ता संभालने के बाद देश को एक नई दिशा दी व देश के विकास में अहम योगदान दिया। वे सूचना क्रांति के जनक थे। वहीं जनता को सत्ता में भागीदारी के लिए 73वा व 74वां संविधान संशोधन किया। साथ ही महिलाओं को बराबरी का हक दिया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति को जन्म दिया,  जबकि तत्कालीन विपक्ष इसका विरोध कर रहा था कि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी, जबकि आज सबसे अधिक रोजगार इसी क्षेत्र में है। उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देकर आगे बढाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने उर्जा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर काँग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आजादी के बाद तक देश की सेवा की। देश को विश्व मानचित्र पर सामने लाये व देश के लिए कुर्बानी दी। आज सत्तारूढ दल राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से घबराकर अनेक अनर्गल आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही देश की सत्ता पर काबिज होगी क्योंकि सभी दलों ने मिलकर काँग्रेस के नेतृत्व में आने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से आगामी लोक सभा चुनाव के लिए तैयारी करें।

इस मौके पर शहर एनएसयूआई के अध्यक्ष बनने पर नवीन शाह का कांग्रेस भवन में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व मिष्ठान वितरित किया गया व उनसे अपेक्षा की गई कि वह छात्र संगठन को छात्र हित में आगे बढायेगे। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी ने भी सभा को संबोधित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पूर्व सभासद राम प्रसाद कवि, रमेश राव, महिमानंद, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, नागेद्र उनियाल, युवा काँग्रेस मसूरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, राजीव अग्रवाल, पूर्व सभासद भरोसी रावत, नफीस खान, एजाज अहमद, चांद खान, सोनिका सिंह, सोनी खरोला आदि मौजूद रहे। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page