June 8, 2026

मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से किये 12 सवाल, क्या मंत्री देंगे जवाब

Screenshot_20230530_220820_Gmail

आखिरकार कबीना मंत्री गणेश जोशी के 12 सालों के कार्यकाल का हिसाब देने का वक़्त आ गया। और आएगा भी क्यों नहीं इतिहास खुद को दोहराता ही है। 12 साल पहले तत्कालीन दो बार के विधायक जोत सिंह गुनसोला से भी सवाल किए गए थे। फर्क़ ये  था कि तब गुनसोला थे अब जोशी। तो क्या देंगे मंत्री जोशी काँग्रेस के सवालों का जवाब। लगता तो यहि है कि इन सवालों के मंत्री के पास कोई ज़वाब नहीं।


मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके 12 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी के पास मसूरी के विकास को लेकर कोई जवाब नही है। इसके साथ उन्होंने मंत्री जोशी से 12 सवाल भी किए। इस दौरान उन्होंने मालरोड की बदहाल हालात के खिलाफ 3 जून को धरना देने का ऐलान भी किया। वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी 7 जून को गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष उपवास करेंगे।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी को कटघरे में खड़ा कर 12 सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी मसूरी की जनता के सामने अपने बारह साल के कार्यकाल का लेखा जोखा रखें। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी ने धरातल पर मसूरी की जनता के लिए युवाओं के लिए रोजगार, आवासहीनों के लिए आवासीय योजना, वेंडर्स के लिए वेंडर्स जोन, वन टाइम सेटलमेंट आदि की दिशा मे कोई कार्य नहीं किया है। सीजन समाप्त होने जा रहा है,लेकिन न यमुना का पानी पहुंचा न मालरोड पर जहां डंपर गिरा उस जगह को बनाया गया। उन्होंने सवाल किया कि गलोगी धार का ट्रीटमेंट तीन सालों में क्यों नहीं किया गया। माल रोड तालाब बन रही है व पर्यटकों सहित लोग चोटिल हो रहे हैं। 2009 में शुरू की गई सीवरेज योजना आज तक पूरी  क्यों नही हो पायी। जो आडिटोरियम बनाया गया उसका लाभ जनता को क्यों नहीं मिल पा रहा है। जनता को किंक्रेग पार्किग का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है। प्राइवेट स्टेटों का सीमांकन अभी तक पूरा क्यों नहीं हो पाया। सिफन कोर्ट के बेघरों को तीन साल बाद भी आवास क्यों नहीं दिए गये। सेंटमेरी अस्पताल गत कई वर्षों से क्यों बंद पड़ा है। इन सभी सवालों का मंत्री गणेश जोशी को जनता के बीच जाकर जवाब होगा। शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि उनके सवालों का गणेश जोशी के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मसूरी की जनता का आहवान किया कि आगामी चुनावों में भाजपा हराकर सबक सिखायें।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश राव, पूर्व कैंट उपाध्यक्ष महेश चंद, मेघ सिह कंडारी, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page