July 27, 2024

Mussoorie Update: कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न

मसूरी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव मिली जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भर दिया है। इस बड़ी जीत से उत्साहित कांग्रेसी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया।

कर्नाटक में भारी बहुमत से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, आ गई कांग्रेस छा गई कांग्रेस आदि नारों के बीच आतिशबाजी की व जीत की खुशी में मिष्ठान वितरित किया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। कर्नाटक की जनता ने मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का भाजपा को करारा जबाव दिया और संदेश दिया कि 2024 में भाजपा केंद्र से जा रही है और जनता कांग्रेस की सरकार को ला रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की इस जीत का असर मसूरी में भी पड़ा है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। गुप्ता ने कहा कि इसी उर्जा से निकाय व 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस परचम लहरायेगी।

यह भी पढ़ें: शहर कांग्रेस ने कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया, इस्तीफे की मांग की

इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेशचंद ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय वहां की महान जनता को दिया है व उन्हें बधाई दी है कि उन्होंने वहां पर एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए मतदान किया है और यह संदेश 2024 तक पूरे देश में जायेगा व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर, भरोसी रावत, सोनिका सिंह, चंदा, रूबीना अंजुम, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रमेश राव, सुनील पंवार, तेजपाल रौथाण, अरविंद सोनकर, नागेद्र उनियाल, संदीप अग्रवाल, चांद खान, महिमानंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking