June 8, 2026

मसूरी: भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, होटल का पुश्ता ढहने से पांच वाहन क्षतिग्रस्त

muss 3 (1)

मसूरी। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा 31 मार्च व 1 और 2 अप्रैल को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और गत रात्रि से ही प्रदेश के सभी हिस्सों में अनुमान के मुताबिक बारिश जारी है। मसूरी में भी कल से हो रही भारी बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लाइब्रेरी अकादमी मार्ग पर टैक्सी स्टैंण्ड के समीप वेवरली जाने वाले पैदल मार्ग के उपर से एक होटल का पुश्ता ढहने से पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसमे तीन टैक्सियां भी हैं। वहीं मार्ग भी बंद हो गया। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है, ताकि शीघ्र आवागमन शुरू हो सके।

गत रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण कड़ाके की सर्दी हो गई है और जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं लाइब्रेरी अकादमी मार्ग के समीप वेवरली जाने वाले मार्ग के उपर एक होटल का पुश्ता ढह गया, जिस कारण रोड के किनारे खडी पांच कारे क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें वेवरली रोड पर खड़ी एक कार मलवे में दब गई, जबकि अकादमी कैंपटी मार्ग के किनारे खडी दो और टैक्सियां भी मलवे में दब गई। वहीं दो अन्य वाहनों के शीशे टूटे जिन्हें वहां से तत्काल हटा दिया गया था। पुश्ता ढहने से यूके 07 टीबी 0076 चैन सिंह, यूके 07 टीए 8718 गौरव शर्मा, यूके 07 टीए 3416 दयाल सिंह, यूके 07टीए 4045 गजे सिंह व यूके 07टीबी 9550 महावीर सिंह की कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही मार्ग पर बडे बडे पत्थर आने से मार्ग बाधित हो गया। जिस पर मार्ग से पत्थर हटा कर मार्ग सुचारू किया गया। वहीं वेवरली जाने वाला मार्ग पूरी तरह मलवे में दब गया हैं जिस कारण इस क्षेत्र से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें वेवरली से मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी चौक तक आना पड़ रहा है।

मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि यहां पर एक निजी होटल का पुश्ता ढहा गया है जिसमें बड़ा नुकसान हुआ है। कई गाड़िया दबी है। पालिका व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द मार्ग खोलें, ताकि नुकसान का पता चल सके।

यह भी पढ़ें: मसूरी: पुलिस की गिरफ्त में आया छः साल पहले महिला से गैंगरेप का नौवां आरोपी

मौके पर मौजूद टैक्सी चालक मुकेश ने बताया कि पुश्ता ढहने से कुछ समय पहले तक वह गाडी में थे, जैसे ही गाड़ी से बाहर आये उसके कुछ समय बाद पुश्ता गिर गया। जिस कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह से दब गई।

वहीं टैक्सी चालक गुलाब सिंह ने कहा कि वह यूनियन के कार्यालय में बैठे थे। जब तेज आवाज आयी तो सभी लोग बाहर आये व देखा कि पुश्ता गिरने से तीन वाहन पूरी तरह से दब गये हैं व दो वाहनों को कम नुकसान हुआ है। वहीं अगर कोई पैदल जा रहा होगा तो उसका पता मलवा हटाये जाने पर ही लग सकेगा।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page