July 27, 2024

लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार की खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

मसूरी। कॉंग्रेस पार्टी ने शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा की प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच ने पुतला दहन किया। कॉंग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार मंहगाई पर रोक लगाने में असफल रही है। हाल ही में जो बजट इस सरकार ने जारी किया उसमें जनता की जरूरत की चीजे मंहगी कर दी और शराब सस्ती करके प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली है।

प्रदेश सरकार के एक साल होने पर जश्न मनाने को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, वहीं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर मंहगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व पुतला दहन किया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार शराब सस्ती कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता के उपयोग की वस्तुओं, चाहे राशन हो या गैस सिलेंडर, बिजली पानी हर चीज मंहगी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व जनविरोधी निर्णयों का कांग्रेस लगातार विरोध करती आ रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी बिजली, पानी, सीवर के साथ ही पठन-पाठन की सामग्री पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है, जिससे आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं,जिस कारण ग्रहणियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा से आह्वान पर पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगाई के विरोध में अपना आंदोलन उग्र करेगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला दहन किया

इस मौके पर कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राम प्रसाद कवि, रमेश राव, सोनी खरोला, नागेद्र उनियाल, नवीन भटट, वसीम खान, जगपाल गुसांई, महिमा नंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking