July 27, 2024

भाजपा महिला मोर्चा ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, महिला दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला दिवस एवं होली पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत, निर्मला जोशी, मसूरी मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।

नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, विशिष्ठ अतिथि मंत्री गणेश जोशी, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, मसूरी मंडल अध्यक्ष गीता कुमांई, निर्मला जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने कहा कि महिलाओं के लिए हर दिन महिला दिवस है क्योंकि मातृशक्ति आदरणीय, देवताओं में पूजनीय व धरती पर नव दुर्गा के रूप में पूजनीय है। उन्होने कहा कि जो भी महिलाएं जिस क्षेत्र में कार्य कर रही है अनुकरणीय कार्य करें। उन्होंने कहा कि यहां पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया उनसे प्रेरणा लें व वे अपने जीवन संघर्ष से सीख ले सकें।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने को स्थापित किया है। वहीं भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है तथा संसद से लेकर विधायक व मंडल अध्यक्ष तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। वहीं उन्होंने सभी को होली की बधाई दी व कहा कि यह पर्व खुशियांं का पर्व है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने कहा कि मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने महिला दिवस व होली मिलन का कार्यक्रम रखा जो बहत ही सुंदर रहा। समाज में उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मसूरी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि दिन की शुरूआत महिलाओं से होती है। ऐसे मौके पर उन महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन इसमें पुरूषों का भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने अपने घर की महिलाओं व बेटियों को आगे बढने का मौका दिया।

इस मौके पर लोक गायिका रेशमा शाह, डा. स्नेहा पंवार, रचना शर्मा, दिव्या थलवाल, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा, ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, निधि बहुगुणा, रूबीना अंजुम, मोनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सुनीता कुंडले, सीता शर्मा, राखी पंवार, प्रमिला पंवार, अंजलि, आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद जशोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, राजश्री रावत, विजय लक्ष्मी काला, कमल शर्मा, अभिलाष, अमित भटट, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

About Author

Please share us

Today’s Breaking