July 27, 2024

भाजपा मसूरी मंडल ने कबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिन पर कंबल वितरित किये व विशेष प्रार्थना सभा की

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के 65वें जन्म दिन पर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ रहने के लिए मंदिरों मस्जिदों, गिर्जाघरों, गुरूद्वारों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया वहीं गांधी चौक सहित विभिन्न स्थलों पर गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य किट वितरित किए।

भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक व कबीना मंत्री गणेश जोशी के 65वें जन्म दिन पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर, कुलडी राधाकृष्ण मंदिर, गांधी चौक लक्ष्मीनारायण मंदिर, केंपटी रोड स्थित बाल्मीकि मंदिर, जैन मंदिर, नाग देवता मंदिर, कुलड़ी सांई मंदिर, गुरूद्वारा लंढौर, गुरूद्वारा गांधी चौक सहित मस्जिदों व गिर्जाघरों में जाकर गणेश जोशी की दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान करवाये व प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर गांधी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य कित वितरित किए।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि गणेश जोशी का जन्म दिन कार्यकर्ताओ व जनता के बीच खुशी बांटने का मौका है। इस मौके पर सभी के साथ वार्ता की जायेगी व खुशियां बांटी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनता को धन्यवाद करने का भी है, जिन्होंने उन्हें चार बाद विधायक बनाया व उनके आशीर्वाद से वह प्रदेश में मंत्री है। उन्होंने कहा कि वह अपना जन्म दिन अपने परिवार के साथ मनाते है और मसूरी की जनता उनका परिवार है। इस मौके पर गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य किट भी वितरित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी हमेशा अपना जन्म दिन गरीबों के बीच मनाते हैं। ऐसा नहीं कि अन्य की तरह किसी पांच सितारा में पार्टी करें। इस मौके पर मसूरी में उनके दीर्घायु की कामना की व स्वस्थ्य रहने की कामना की है। बताया कि मसूरी मंडल के दो न्याय पंचायतों भगवंत पुर व सरोना सहित भटटा, क्यारकुलीव बांसागाड में चालीस स्कूलों में स्वेटर वितरित किए प्रोटीन किट व कापियां वितरित की है। वहीं मसूरी के स्कूलों में भी स्वेटर वितरित किए जायेगे। उन्होंने बताया कि मसूरी में उनके जन्म दिन पर कंबल वितरित किए जा रहे है। यहां करीब तीन हजार कंबल वितरित करने का कार्य शुरू किया है जो तीन दिनों तक चलेगा।

About Author

Please share us

Today’s Breaking