June 8, 2026

मैगी प्वाइंट के दुकानदारों के लिए शिव मंदिर के निकट बनेगा वेंडर जोन, मेयर गामा ने किया भूमि पूजन

sunil uniyal gama

मसूरी: जिला प्रशासन द्वारा मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट के दुकानदारों को नोटिस जारी किये गये हैं। इसके बाद नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रभावितों को विस्थापित करने के लिए शिव मंदिर के निकट वेंडर जोन के लिए भूमि आवंटित की है, जिसका आज विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।

देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा ने अतिक्रमण से प्रभावित मैगी प्वाइंट के दुकानदारों के लिए वेंडर जोन बनाने के लिए शिव मंदिर के निकट नगर निगम की भूमि का समतलीकरण कर वहां पर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद सुमेन्द्र बोहरा, सुंदर सिंह कोठाल के साथ ही स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए वेंडर जोन हेतु भूमि पूजन किया गया है और नगर निगम द्वारा यहां पर दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां पर वर्षों से स्थानीय लोग छोटी-छोटी दुकानें और ठेली लगा कर अपनी आजीविका चला रहे थे, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने फैसला किया है कि इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक से भी वार्ता की जाएगी और मुख्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन से भी वार्ता की जा रही है। महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और उनके लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

About Author

Please share us
Translate »

You cannot copy content of this page