September 8, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने पार्टी का 43वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर पार्टी के समर्थन में  नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इसके साथ ही घर घर जाकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को शाल भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिसका 43 साल का गौरवशाली सफर सफलता पूर्वक पूरा हो चुका है। इन सालों में पार्टी ने भारत के राजनैतिक पटल पर अपना अलग स्थान बनाया है। रावत ने कहा कि एक समय भाजपा के संसद में दो सीटें होती थी और आज चार सौ सीटें है।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, पूर्व सभासदों, पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर जाकर शाल देकर सम्मानित किया गया व मिष्ठान वितरित करने के साथ ही उनके आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया गया, ताकि उन कार्यकर्ताओं को गौरव का अनुभव हो सके।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई से लेकर नरेंद्र मोदी तक का लंबा सफर सफलता पूर्वक तय किया है और आगे भी यह उपलब्धि जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत होती जा रही है व देश के अधिकतर राज्यों में भी भाजपा की सरकारें कार्य कर रही हैं।

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष व पालिका मनोनित सभासद अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, मुकेश धनाई, अवतार कुकरेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता पुंडीर, नरेंद्र पडियार, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, सुनील रतूड़ी, विजय बुटोला, सुमित भंडारी, मनीष कुकसाल, रणवीर कंडारी, कपिल मलिक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us