October 17, 2026

डोईवाला सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार,CB-CID करेगी जांच

1000703730

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सृष्टि के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला?

  • सृष्टि कंडारी की शादी लगभग आठ महीने पहले हुई थी।
  • कुछ दिन पहले सृष्टि अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं।

सृष्टि का मौत से पहले का लगभग 90 सेकंड का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उन्हें “मनहूस” कहकर अपमानित किया जाता था।

सृष्टि के मायके वालों ने भी पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग तथा लगातार मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस जांच में मिले साक्ष्यों और परिवार की शिकायत के आधार पर पति और ननद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

CB-CID करेगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने CB-CID जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब जांच एजेंसी पूरे घटनाक्रम, डिजिटल साक्ष्यों, वीडियो और अन्य सबूतों की गहन पड़ताल करेगी।

जांच के प्रमुख बिंदु

  • वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच
  • मोबाइल फोन, चैट और कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण
  • दहेज प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि
  • मौत की परिस्थितियों और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Please share us
Translate »