मसूरी: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
मसूरी। एक मकान की छत पर संपति देखने के लिए गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज दास पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी मसूरी में टैक्सी चलाता था। वह अपने दोस्त मुकेश के साथ बटाघाट में रुका था। जहां वह जय सिंह के मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गए थे। इसी दौरान मनोज मकान के छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश अवस्था में छत पर गिर गया।
पुलिस द्वारा पूछताच करने पता चला कि मनोज दास मसूरी से अपने घर खनेहरी जा रहा था। घटना के उपरांत मुकेश द्वारा अपने निजी वाहन से घायल को कम्युनिटी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा समय उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक पंचायतनामा की कार्यावाही की गयी और पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
