November 12, 2025

मसूरी: डीएम के निर्देश पर एसडीएम की अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, जेसीबी, पोकलैंड सीज, मुकदमे दर्ज

IMG-20250729-WA0022

देहरादून/मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। मौके पर अवैध खनन में सलिंप्त जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन तथा खनन का परिवहन कर रहे 2 पिकअप को सील कर 7.20 लाख का अर्थदण्ड सहित संबंधितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा खनन की शिकायतों के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा उपजिलाधिकारी मसूरी को अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मसूरी प्रशासनिक व पुलिस टीम के साथ मौकेपर पहुंची। उन्होंने मौके पर  खनन में लिप्त जेसीबी, पोकलैंड मशीन, ल वाहन व अन्य उपकरण सीज कर दिए। साथ ही संबंधित स्वामियों पर मुकदमे दर्ज किए गए व 7.20 लाख का अर्थदण्ड लगाया है।

उपजिलाधिकारी ने कहा है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा है कि कहीं पर भी अवैध खनन करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

About Author

Please share us
Translate »