July 12, 2025

पीआरडी जवान और युवक के बीच शुरू हुआ विवाद जवान के माफीनामा के बाद समाप्त

controvercy in mussoorie mall road barrier

शहर का माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मीरा सकलानी

  • प्रतिबंधित समय में प्रवेश को लेकर स्थानीय युवक व पीआरडी जवान के बीच हुआ विवाद 
  • पीआरडी जवान युवक को थप्पड़ जड़ने के बाद हुआ ड्यूटी से फरार, जवान बर्खाश्त 
  • नाराज युवक पक्ष के लोगों ने बैरियर पर दिया धरना, देर रात पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के समझाने पर माने नाराज लोग
  • विवाद के कारण बढ़ी अव्यवस्था, जाम लगने से पर्यटक और स्थानीय लोग जाम में घंटों फंसे रहे
  • पीआरडी जवान को पालिका ने किया बर्खास्त, सीओ मसूरी पहुंचे, जवान के माफीनामा पर विवाद समाप्त 

मसूरी। बीते रोज पिक्चर पैलेस स्थित मॉल रोड बैरियर पर शाम को प्रतिबंधित समय में प्रवेश को लेकर पीआरडी जवान और एक स्थानीय युवक के बीच हुई हाथापाई की घटना से उपजा विवाद पीआरडी जवान द्वारा पीड़ित पक्ष से माफ़ी मांगी मांगने के बाद शांत हुआ। विवाद के कारण जाम लगने से यातायात व्यवस्था भी धराशायी हो गयी थी, जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार शाम को पिक्चर पैलेस स्थित मॉल रोड बैरियर पर उस वक्त बवाल हो गया जब प्रतिबंधित समय में प्रवेश को लेकर पीआरडी जवान और देवेन्द्र नाम के स्थानीय युवक के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और फरार हो गया। घटना में जवान की वर्दी भी फट गयी। इसके बाद युवक पक्ष के लोगों ने देर रात तक पीआरडी जवान के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बैरियर पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। देर रात को पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने मौके पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझाया, जिस धरना दे रहे लोग बैरियर से हट गए। हालाँकि सुबह होते ही फिर से नाराज लोग बैरियर पर एकत्रित हुए। इस दौरान फिर से जाम लग गया। पालिकाध्यक्ष  मीरा सकलानी मौके पर आकर लोगो को समझाया और सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। घटना की सूचना पर सीओ भी मसूरी कोतवाली  पहुंचे। जहाँ पीआरडी जवान ने सार्वजनिक रूप से युवक से माफ़ी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो पाया।

प्रतिबंधित समय में मॉल रोड पर प्रवेश को लेकर हुआ विवाद शुरू 

जानकारी के अनुसार, बैरियर कर्मियों ने युवक को प्रतिबंधित समय में मॉल रोड के लिए प्रवेश नहीं करने दिया। लेकिन उसी समय अन्य को प्रवेश करने दिया। जिस पर युवक व पीआरडी जवान में बहस हो गई। देखते देखते पीआरडी जवान ने देवेन्द्र को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोपी जवान के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बैरियर पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देवेन्द्र का कहना है कि प्रतिबंधित समय में जब पालिका कर्मियों द्वारा उसे प्रवेश नहीं करने दिया गया और अन्य को प्रवेश दिया जा रहा था तो इस पर उसने पालिका कर्मियों की इस दोहरे मापदंड का विरोध किया। जिस पर वहां तैनात पीआरडी जवान ने उसको थप्पड़ मार दिया।

शहर का माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मीरा सकलानी

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि विगत रात्रि पीआरडी जवान द्वारा स्थानीय युवक को थप्पड़ मार दिया गया था, जिसके बाद पीआरडी जवान को बर्खाश्त कर दिया गया है। अब दोनों पक्षों के बीच जवान के माफिमाना के बाद समझौता कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल खराब कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ़ सन्देश दिया है कि चाहे कोई भी हो जो क़ानून अपने हाथ में लेगा, ऐसे शरारती तत्वों के साथ वह भी कड़ी नहीं होंगी और ऐसे लोगों को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मॉल रोड बैरियरों पर आये दिन हो रहे हंगामे 

दअरसल पिक्चर पैलेस बैरियर पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। बैरियर पर विवाद होना दस्तूर बन चुका है। ऐसा अमूमन तब होता है जब पालिका कर्मी प्रतिबंधित समय में किसी को प्रवेश दे देते है और दूसरों को रोक देते हैं। यही विवाद का कारण बन जाता है। हालांकी कई बार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो प्रतिबंधित समय में नियम विरुद्ध प्रवेश को लेकर दबाव बनाते हैं, और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हैं। जिससे बैरियर के कर्मचारी भी खुद को असुरक्षित मानते हैं। कहीं ना कहीं पुलिस का उनको पोर्र सपोर्ट नहीं मिल पाता है। इस विवाद में या कुछ दिन पहले हुए विवाद में यदि पुलिस कर्मी बीच बचाव करते तो शायद मामला इतना नहीं बढ़ता।

व्यवस्था हुई चौपट, घंटों जाम में फंसे पर्यटक और स्थानीय लोग

जिस तरह देर रात पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझाया, उसी तरह विवाद को समय रहते पहले ही सुलझाया जा सकता था, लेकिन पुलिस और नगर पालिका प्रशासन नाराज लोगों को मनाने में पूरी तरह नाकाम रहा। जिस कारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चौक से लेकर बड़े मोड़ से आगे तक घंटों लंबा जाम लगा रहा। पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जिससे लोगों में खासी नाराजगी भी देखने को मिली।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page