January 13, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

Screenshot_20241228_071358_Gmail

मसूरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया व उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका लगाव व नेतृत्व उनकी खासियत थी। उन्होंने देश के रिजर्वबैक के गवर्नर, वित्त आयेग, योजना आयोग रहे, देश के वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री रहे व देश के आर्थिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता। देश के कांग्रेस नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, पूरा विश्व उनके उदारीकरण से उन्हें जानता है। उन्होंने पूरा जीवन अपनी सादगी से जिया है।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूरा देश व कांग्रेस परिवार पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोकाकुल है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना है। उन्होंने देश के विकास में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता यही कारण है कि सभी दलों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इस मौके पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, जगपाल गुसांई, संदीप साहनी, अक्षत वर्मा, पर रमेश भंडारी, जसबीर कौर, वीरेंद्र कैंतुरा, महिमानंद, नागेद्र उनियाल, भगवान सिंह धनाई, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) ने शोक व्यक्त किया

सीपीएम के राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित, जिला सचिव शिव प्रसाद देवली, मसूरी शहर सचिव भगवान सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि सीपीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता है और एक अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रहित में दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

About Author

Please share us

Today’s Breaking