May 16, 2025

हरेला पर्व पर शहर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किए, विभिन्न संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण

Screenshot_20240716_231940_Gmail

मसूरी। शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 70 पौधे वितरित किए व उन्हें हरेला पर्व की बधाई दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही हरेला पर्व की शुरूआत की थी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के हाथों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए व सभी का आहवान किया कि इन पौधों को अपने घर के आसपास लगा कर मसूरी को हरा भरा करने में सहयोग करें। वहीं आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता लगाये गये पौधों के रख रखाव की जिम्मेदारी भी लें, ताकि वह पनप सकें। वहीं पेड़ लगाने के फोटो पार्टी के पोर्टल पर भेजें।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का पर्व है व प्रदेश में खुशहाली का प्रतीक है। उत्तराखंड में हरेला पर सावन की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन प्रकृति पूजन का विधान है। हरेला पर्व उत्तराखंड में विशेष महत्व रखता है।

इस मौके पर रमेश राव, महिमानंद, माधुरी टम्टा, हेमंत ग्रोवर, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, तेजपाल रौथाण, ममता राव, राजेश मल्ल, केपी नौटियाल, सोनू खरोला, देवी गोदियाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने भी हरेला पर्व स्ट्रलिंग रिसोंट में मनाया व वहां पर पौधा रोपण किया। जिसमें फलदार पौधों सहित अन्य पौधे शामिल थे।

व्यापार संघ ने सीजेएम वेवरली की छात्राओं के साथ पौधा रोपण किया

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हरेला पर्व पर सीजेएम वेवरली स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर छात्राओं व विद्यालय के शिक्षिकाओं व शिक्षकों सहित कर्मचारियों ने पचास से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये।

इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी का पौधा रोपण करने पर आभार व्यक्त किया व सभी से पौधों की देखभाल करने का आश्वासन लिया ताकि सभी पौधे पनप सकें। वहीं उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को हरेला पर्व की विस्तार से जानकारी दी व बताया कि पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में पौधों का रोपण जरूरी है।

इस मौके पर आयुष गोयल, अंशुल गोयल, नमिता कुमांई, वीरेंद्र रावत, मनन रावत, जीनत अंसारी सहित विद्यालय की शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही।

संत निरंकारी मिशन ने बार्लोगंज में हरेला पर्व पर पौधा रोपण किया

हरेला के पर्व पर संत निरंकारी मिशन ने बार्लोगंज मेरिवल स्टेट में नगर पालिका की पूर्व सभासद सरिता कोहली के सहयोग से लगभग सौ पौधे लगाये। इस मौके पर संत निरंकारी मिश मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संत निरकारी मिशन लगातार वृक्षारोपण करता है व हर वर्ष पौधा रोपण किया जाता है। वहीं मसूरी व आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाता है। वृक्षारोपण के मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, सविंदर कौर, सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री सहित सेवादार सदस्यो ने पौधा रोपण किया। पौधा रोपण में पूर्व सभासद सरिता कोहली, जितेंद्र, सुमन जिंदल, मधु, पिंकी, शकुंतला, बालकिशन, जगदीश प्रसाद, दिनेश कोहली, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »