February 16, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

Screenshot_20240129_214923_Gmail

मसूरी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका स्थित टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गये।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून महानगर भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के एक मात्र विधायक व मंत्री गणेश जोशी हैं जिनके जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। वह हर रोज क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के हितों को ध्यान रखते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं। 

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मंत्री जोशी हमेशा अपनी क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहते है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी का अपने क्षेत्र की जनता के साथ विशेष लगाव है तथा उनकी हर परेशानी, दुख में खडे रहने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करते है। इसके साथ ही शहर की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते हैं। 

इस मौके पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मंत्री गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी,जशोदा शर्मा, मीरा सुरियाल, कमला थपलियाल, पुष्पा पडियार, गीता कुमाई, सतीश ढौडियाल, सपना शर्मा, सुनीता डबराल, अनीता धनाई, अभिलाश, सपना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

About Author

Please share us

Today’s Breaking