July 12, 2025

भाजपा मसूरी मंडल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर की बैठक

Screenshot_20231126_223113_Gmail

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर चर्चा की गई व कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि वे भारत संकल्प यात्रा के मसूरी पहुंचने पर घर घर तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे।

राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा भाजपा मसूरी मंडल में बतौर मुख्य वक्ता व मसूरी प्रभारी रतन सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड में बिरसा मुंडा की जयंती पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसे जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में यात्रा निकाली गई है। देहरादून जिले की दस विधानसभाओं व 24 मंडलों में यात्रा की बैठकें कर ली है। यात्रा का पहला चरण 15 नवंबर से 22 नवंबर तक आदिवासी क्षेत्रों में आयोजित की गई व 23 नवंबर से शहरी क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में आगामी दिनों में यात्रा मसूरी पहुंचेगी जो हर ग्राम पंचायत, हर वार्ड में जायेगी व जनता को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के कार्य व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी व इसका लाभ जनता को मिल रहा है इसकी जानकारी लेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा सरकारी स्तर पर की जा रही है जिसमें सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे व इसका उददेश्य आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में भाजपा की सरकार लाना है।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आगामी दिनों में मसूरी आनी है जिसके लिए बैठक आयोजित की गई है। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना व लाभार्थियों के विचार जानना है। यात्रा मसूरी मंडल के सभी ग्राम सभाओं व हर वार्ड में जायेगी ताकि आखिरी व्यक्ति तक इसका लाभ मिल सकें। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने भी अपने विचार व्यक्त किये व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया। वहीं कहा कि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी लगातार मसूरी के विकास के प्रति कटिबद्ध है और सभी का सहयोग करते हें। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना चाहिए व अध्यक्ष का सहयोग करना चाहिए ताकि भाजपा मजबूत हो सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेद्र मेलवान ने किया।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, महामंत्री अरविंद सेमवाल, अमित भटट, सपना शर्मा, नर्मदा नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, ओबीसी अध्यक्ष दिनेश, जिला मंत्री अमित पंवार, राधा आनंद, पुष्पा पडियार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

Please share us

Today’s Breaking

Translate »

You cannot copy content of this page